खगडि़या, अक्टूबर 5 -- गोगरी। एक संवाददाता गोगरी भोजुआ निवासी प्रशांत गौरव उर्फ मनमन बाबा को जनता दल (यूनाइटेड) के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने बिहार प्रदेश जद(यू) शिक्षा एवं प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार के द्वारा प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है। इससे पूर्व मनमन बाबा जदयू के प्रदेश महासचिव थे। इनके मनोनयन पर जिला जदयू के विभिन्न प्रकोष्ट के पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...