घाटशिला, फरवरी 11 -- डुमरिया। डुमरिया प्रखंड अंतर्गत बांकीशोल पंचायत के कुंडालुका गांव में मंगलवार को सारना गांवता क्लब कुंडालुका द्वारा झारखंड आंदोलनकारी शहीद मनमथ बास्के की 70 वां जन्म जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर मंगलवार की सुबह शहीद मनमथ बास्के के छोटे भाई झामुमो नेता सह बीस सुत्री अध्यक्ष भगत बास्के ने पूजा अर्चना कर एवं ग्रामीणों ने पुष्प अर्पित कर जयंती कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर विधायक संजीव सरदार ने शहीद झारखंड आंदोलनकारी के प्रतिमा पर फूलों की माला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर उन्होंने कहा अविभाजित बिहार राज्य में झारखंड अलग राज्य की आंदोलन के दरम्यान पुलिस की हत्थे चढ़े एवं पुलिस की जुल्म एवं जेल में प्रताड़ना के कारण जेल में ही मनमथ बास्के मौत हो गयी थी। उसकी याद में मंगलवार को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.