मनबढ़ों ने लाठी-डंडे और ईंट पत्थर से किया हमला, दंपति व पुत्री जख्मी
मिर्जापुर, जून 11 -- जिगना, हिन्दुस्तान संवाद । विंध्याचल थाना क्षेत्र के कलना दुबे गाँव में मकान का बारजा निर्माण को लेकर मनबढ़ों ने पड़ोसी के दरवाजे पर चढ़कर दपंती और पुत्री को लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर से मारकर लहूलुहान कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पीएचसी सर्रोंई में भर्ती कराया। गाँव निवासी कैलाशनाथ यादव का पड़ोसी से मकान निर्माण को लेकर विवाद चल रहा है। गुरुवार को लामबंद होकर पड़ोसी ने उन पर हमला कर दिया। लाठी-डंडे और ईंट पत्थर चले। हमले में 48 वर्षीय कैलाशनाथ यादव उनकी पत्नी 42 वर्षीया निर्मला देवी तथा पुत्री 17 वर्षीया नन्दिनी गंभीर रूप से घायल हो गई। हमला करने के बाद मनबढ़ भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जख्मी लोगों का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सरोई में उपचार कराया। उपचार के बाद पीड़िता नन्दिनी देवी ने तीन महिलाओं सहित सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.