मिर्जापुर, फरवरी 27 -- जिगना। स्थानीय थाना क्षेत्र के बदेवरा चौबे गांव के फुलवरिया मोड़ पर गुरुवार की शाम मनबढ़ों ने युवक पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह जख्मी हो गया। ग्रामीणों की मदद से युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा हैकि पुरानी रंजिश को लेकर चाकूबाजी हुई है। क्षेत्र के कोलेपुर गाँव निवासी 19 वर्षीय कीर्तिमान सिंह पुत्र विनोद सिंह किसी काम से जिगना जा रहे थे। शाम लगभग चार बजे जैसे ही जिगना-बदेवरा मार्ग पर फुलवरिया मोड़ के पास पहुंचे। तभी पहले से ही घात लगाए चार मनबढ़ों ने उसे रोक लिया। जब तक युवक कुछ समझ पाता, एक मनबढ़ ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। पेट व हथेली में चाकू लगने से वह सड़क पर गिरा और लहूलुहान हो गया। मौके पर आस-पास के लोग पहुंच गए। तब तक मनबढ़ भाग निकले। जख्मी युवक को ग्रामीणों ने पास के अस्पताल में भर्ती कराय...