गाजीपुर, मई 24 -- पतार। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के ऊंचाडीह गांव में क्रिकेट मैच देखने गए एक लड़के को मनबढ़ युवकों द्वारा मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। इस संबंध में पीड़ित के पिता द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर घायल लड़के को इलाज के लिए अस्पताल ले गई। पीड़ित लड़के के पिता सुमंत पाण्डेय निवासी न्यू उर्फ ऊंचाडीह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका पुत्र हिमांशु पांडेय 21 मई की शाम गांव के बाहर नहर के पास दोस्तों के साथ क्रिकेट मैच देखने गया था। घात लगाकर बैठे लोगों द्वारा ने अचानक उसपर लोहे की रॉड, डंडा से हमला कर दिए। इस दौरान हिमांशु को लोहे की रॉड से सिर पर कई वार किए गए, जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। इसके अलावा सीने, पीठ, हाथ और पैरों पर भी धारदार हथियार व रॉड से हमला किया गया।

हिं...