जौनपुर, मार्च 25 -- जफराबाद (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद।क्षेत्र के कादीपुर गांव में मामूली विवाद को लेकर मनबढ़ो ने एक व्यक्ति की जमकर पिटाई कर दी। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। मामले में दूसरे दिन मंगलवार को पुलिस ने आरोपियों पर मुकदमा किया। ऊक्त गांव निवासी रामधनी को गांव के दो युवक कुछ अन्य युवकों के साथ 23 मार्च को घर पर आकर गाली गलौज देने लगे। जब उन्होनें विरोध किया तो उनको मारपीट कर घायल कर दिया। मनबढ़ो ने घर के बाहर खड़ी उनकी बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। जब रामधनी की पत्नी शीला देवी ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया, तो आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी।पुलिस ने शीला देवी की तहरीर पर 24 मार्च की शाम को गांव के ही मोनू और छोटू के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.