आजमगढ़, मार्च 14 -- आजमगढ़। बिलरियागंज थाना क्षेत्र के मिश्रपुर सुरजा गांव में शुक्रवार की सुबह पुरानी रंजिश में मनबढ़ों ने युवक को मारपीट कर घायल कर दिया। गांव निवासी मोहित यादव सुबह बाजार से पैदल घर लौट रहा था। इस दौरान विपक्षी उसे अपशब्द कहने लगा। विरोध करने पर लाठी-डंडे से मारपीटकर घायल कर दिया। बिलरियागंज थानाध्यक्ष सुनील दूबे ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.