वाराणसी, अप्रैल 27 -- पिंडरा। फूलपुर थाना क्षेत्र के भरथरा (घमहापुर) में बीती रात अपने कारखाने से घर जा रहे 40 वर्षीय युवक मनीष सिंह के कार से महिला को धक्का लगने से आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने पीट पीट कर हत्या कर दी। पुलिस ने 8 नामजद व 7 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गांव को ऐतिहात के तौर पर कई थानों की फोर्स व पीएसी तैनात कर दी गई है। बताते हैं कि भरथरा गांव निवासी मनीष सिंह पुत्र स्व0 गुलाब सिंह अपने घर से कुछ दूरी पर स्थित दोना पत्तल के कारखाने से रात्रि 11 बजे के लगभग कार से घर लौट रहे थे। यह भी पढ़ें- कार से महिला को धक्का लगने पर कारोबारी की पीट-पीटकर हत्या, वाराणसी में सनसनीखेज वारदात गांव में जाते समय गांव की एक महिला बिंदु देवी पत्नी सुरेंद्र प्रजापति को कार से धक्का लग गया। जिसके कारण...