आजमगढ़, जनवरी 16 -- आजमगढ़, संवाददाता।नगर के नरौली मोहल्ले में शुक्रवार को अपराह्न नाली की सफाई करा रहे भाजपा सभासद को लाठी-डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। मारपीट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घायल सभासद ने सिधारी थाने पर पहुंच कर तहरीर दी है। नगर के वार्ड नंबर एक नरौली के भाजपा सभासद संतोष चौहान इसी मोहल्ले के निवासी हैं। नरौली मोहल्ले में जल निकासी के लिए बने नाली और नालियां जगह-जगह चोक होने से जलनिकासी बाधित है। शुक्रवार को अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे सभासद अपने मोहल्ले में नाली की सफाई करा रहे थे। उसी दौरान कुछ लोगों से उनका विवाद हो गया। विवाद के दौरान एक पक्ष के पांच-छह युवकों ने लाठी-डंडा, लोहे की राड, फावड़ा और ईंट-पत्थर से हमला कर दिये। जिससे मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गयी। सिर, हाथ, कंधे पर चोट लगने से सभासद घाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.