जौनपुर, अप्रैल 19 -- जफराबाद (जौनपुर)। क्षेत्र के रायपुर गांव निवासी एक 53 वर्षीय अधेड़ को शुक्रवार की शाम को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित के रिश्तेदार की तहरीर पर शनिवार की शाम को पुलिस ने तीन लोगो के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। उक्त गांव निवासी जयप्रकाश यादव 17 अप्रैल की शाम को एक दुकान पर कुछ सामान खरीद रहे थे।तभी तीन लोगों ने डंडे से हमला कर कर दिया, जिससे वे गम्भीर रूप से घायल हो गए। परिजन द्वारा उनको उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले जाया गया था। शनिवार को उनके रिश्तेदार कमलेश यादव निवासी गद्दीपुर ने अवनीश कुमार, मनीष कुमार और अनिल कुमार निवासीगण रायपुर के विरुध्द तहरीर दी। यह भी पढ़ें- अधेड़ व्यक्ति को मनबढ़ों ने पीटा, हालत गंभीर पुलिस ने इस मामले में आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया। थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ल ने बताया कि आरोपियो...