रांची, जनवरी 4 -- रनिया, प्रतिनिधि। रनिया थाना क्षेत्र के डोयंगेर गांव निवासी मनबोध साहू की एक जनवरी को हुए मारपीट के बाद हुई मौत के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को रविवार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों में सिमोन सोय, अभिषेक लोंगा, लुकास लोंगा, विनीत कोनगाड़ी (सभी ग्राम डोयंगेर) और बरनाबास सुरीन (ग्राम रंगरोड़ी सरना टोली) शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार सभी आरोपियों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। इस संबंध में रनिया थाना प्रभारी श्यामल कुंभकर ने बताया कि घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और उन्हें भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गौरतलब है कि एक जनवरी को पुरानी रंजिश को लेकर कुछ लोगों ने डोयंगेर गांव में 45 वर्षीय म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.