रांची, अप्रैल 10 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। भाजपा विधायक मंजू कुमार और पथ निर्माण विभाग के सचिव की मुलाकात के दौरान की एक तस्वीर पर सियायत गरमा गई है। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सचिव सुनील कुमार के द्वारा अहंकारपूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए ऐतराज जताया है। उन्होंने कहा कि झारखंड में कुछ मनबढू अधिकारियों का रवैया तानाशाह जैसा है। मरांडी ने कहा कि जो तस्वीर सामने आई है, वह सिर्फ एक तस्वीर नहीं. यह सत्ता पोषित घमंड और व्यवस्था की सड़ांध का जीता-जागता प्रमाण है। उन्होंने कहा कि जनता के चुने हुए विधायक से फरियादी जैसा सलूक किया गया है। मरांडी ने कहा कि एक तरफ देश के प्रधानमंत्री तक आम नागरिक को अपने पास बैठाकर सम्मान देते हैं, तो ये राज्य के अधिकारी किस घमंड में चूर हैं, जो अधिकारी विधायक की गरिमा नहीं समझते, वो आम जनता को क्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.