बलिया, अप्रैल 23 -- दलनछपरा। स्थानीय गांव में बुधवार की देर शाम गाली देने का विरोध करने पर एक मनबढ़ ने पड़ोस के 60 वर्षीय रामदेव गुप्ता तथा उनके पुत्र 25 वर्षीय सुनील पर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। दोनों को सीएचसी सोनबरसा पर पहुंचाया गया जहां के डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इसकी सूचना पाकर जब पुलिस पहुंची तो आरोपी ने घर के अंदर जाकर दरवाजा बंद कर लिया। काफभ् प्रयास के बाद पुलिस आरोपी को हिरासत में लेने में कामयाब हो सकी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...