चंदौली, मार्च 5 -- पड़ाव, हिन्दुस्तान संवाद। जलीलपुर चौकी क्षेत्र के कटेसर गांव में गुरुवार को मनबढ़ युवकों ने फेरी लगाकर कुर्सी बेचने वाले आसिफ खान की जमकर पिटाई कर दी। मनबढ़ युवकों ने बाइक पर रखे 8 से 10 कुर्सी को तोड़ते हुए दिन भर की बिक्री के पैसे भी छीन लिए। पीड़ित जलीलपुर चौकी पर जाकर तीन युवकों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। तहरीर के आधार पर जलीलपुर पुलिस जांच में जुट गई।फिरोजाबाद जिले के नार्गी थाना निवासी आसिफ खान पड़ाव में किराए के मकान में रहकर बाइक से फेरी लगाकर कुर्सी बेचता है। गुरुवार को कुर्सी बेचने के लिए कटेसर गांव के पंचायत भवन के पास पहुंचा। जहां गांव के तीन युवक फेरी वाले से कुर्सी खरीदने के लिए मोलभाव करने लगे। बात नहीं बनने के दौरान तीनों युवक कुर्सी लेने के लिए जबरदस्ती करने लगे। फेरी वाले कि ओर से कुर्सी नहीं देने पर त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.