संतकबीरनगर, अप्रैल 10 -- संतकबीरनगर। धनघटा थाना क्षेत्र के पतिजीव में वृद्धा की पिटाई मामले में पुलिस ने आरोपी पर मुकदमा दर्ज किया। पीड़ित 70 वर्षीय सावित्री देवी पत्नी स्वर्गीय राजकुमार का आरोप है कि वह शुगर की मरीज है और बुधवार की शाम को जांच कराकर संठी चौराहे से अपने घर लौट रही थी। रास्ते में संठी निवासी मनीष चौहान अपनी मां को गाली-गलौज कर रहा था और सावित्री देवी से शिकायत सुनने को कह रहा था। वह मना करके आगे बढ़ने लगी तो आरोपी ने लोहे की रॉड से उनके ऊपर पर हमला कर दिया। हमले में उनका सिर फूट गया और काफी खून बहा। स्थानीय स्तर पर इलाज कराई, जहां उनके सिर में 4-5 टांके लगाए गए हैं।पीड़िता ने आरोप लगाया कि घटना के दौरान आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। एसओ दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.