भदोही, मार्च 3 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आरोपी आशू खां के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। उस पर अश्लील वीडियो वायरल करने एवं जान से मारने की धमकी का आरोप था। नगर के एक मोहल्ला निवासी विवाहिता ने पुलिस पर कार्रवाई न करने तथा दोषी को बचाने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र दिया था। कहा था कि आरोपित आशू खां अश्लील वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी दे रहा है। इतना ही नहीं, स्वजनों को जान से मारने की धमकी भी। थाने की पुलिस के कार्रवाई ना करने के कारण पीड़िता का परिवार डरा सहमा हुआ था। प्रभारी निरीक्षक शैलेष कुमार राय ने बताया कि एसपी के आदेश पर संबंधित धाराओं में मुकदमा कायम कर लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.