जौनपुर, अप्रैल 2 -- खेतासराय (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के अमरेथुवा गांव में चुनावी रंजिश को लेकर बुधवार की रात मनबढ़ों ने एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। वाराणसी ट्रामा सेंटर में भर्ती युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। खबर लिखे जाने तक थाने में तहरीर नहीं दी गई थी।चचेरे भाई पूर्व प्रधान चंद्रशेखर राजभर ने बताया कि घर के पास पंचायत भवन के सामने पांच छह की संख्या में गांव के मनबढ़ लोग बैठे थे। वर्तमान में चंद्रशेखर की मां भानुमती देवी जिला पंचायत सदस्य हैं। चुनावी रंजिश को लेकर मनबढ़ उन्हें मारने के फिराक में थे। रात करीब साढ़े नौ बजे उनके बड़े पिता स्व.डा.राम आधार के पुत्र 30 वर्षीय संदीप राजभर उधर से आ रहे थे। तभी मनबढ़ों ने उनके ऊपर चाकू से हमला कर दिया। पेट में लगने के बाद चाकू उसी में फंस गया। घटना के बाद हमलावर फरार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.