मनबढ़ों ने भाई को शराब पिलाने के विरोध में युवक पर किया जानलेवा हमला
संतकबीरनगर, जून 2 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के दुघरा गांव में पंचायत के बाद शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। गांव के एक युवक ने आरोप लगाया है कि उसके भाई को शराब पिलाकर घर भेजा गया और इसका विरोध करने पर उस पर लाठी-डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर छह नामजद आरोपियों समेत अन्य के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।दुघरा गांव निवासी दिवाकर राय पुत्र श्याम दुलारे राय ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 31 मई को उसके भाई दीपक को कुछ लोग पंचायत के बहाने अपने साथ ले गए थे। देर शाम जब दीपक घर लौटा तो वह कथित रूप से शराब के नशे में था और परिजनों से विवाद करने लगा। इस पर दिवाकर ने फोन कर संबंधित लोगों से भाई को शराब पिलाकर भे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.