मनबढ़ों ने पिता-पुत्री को पीटा, चार पर मुकदमा
जौनपुर, मई 31 -- रामनगर। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के काजीहद (कुचहना) गांव में शनिवार शाम मनबढ़ों ने पिता और पुत्री की पिटाई कर दी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चार आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। काजीहद के अनिल कुमार ने थाने में दी गई तहरीर, आरोप लगाया है कि शनिवार दोपहर करीब 12 बजे उनकी पुत्री खुशी अपनी छोटी बहन रागिनी के साथ गांव में घर का सामान लेने गई थी। आरोप है कि गांव के ही रोहित, सूरज, सुजीत और मनीष ने रागिनी से पैसे छीन लिए और उसे चिढ़ाने लगे। इसका विरोध करने पर खुशी पीट दिया। बीच बचाव पर अनिल को भी पीटा। पुलिस ने चारों पर केस दर्ज कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.