सोनभद्र, जून 28 -- अनपरा,संवाददाता। पुरानी रंजिश को लेकर मनबढ़ों ने नगर पंचायत अनपरा के सुरक्षा गार्ड पर हमला बोल दिया। मारपीट से बुरी तरह घायल सुरक्षा गार्ड सत्यम श्रीवास्तव पुत्र सुधीर श्रीवास्तव को परिजनों ने संयुक्त चिकित्सालय अनपरा पहुंचाया जहां उसकी गम्भीर हालत देख चिकित्सकों ने जनपद चिकित्सालय सोनभद्र भेज दिया है जहां उसका इलाज जारी है। गार्ड के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी तहरीर में सुधीर श्रीवास्तव ने आरोप लगाया है कि उसका पुत्र नगर पंचायत अनपरा कार्यालय कुबरी 26 जून की रात्रि लगभग 11 बजे गार्ड की ड्यूटी को जा रहा था। जब वह काशीमोड़ शिवहोटल के निकट पहुंचा तो अखिलेश उर्फ ओटी पुत्र सूर्यभान सिंह निवासी अनपरा गांव,राहुल सिंह निवासी अनपरा गांव,संजय समीर शेख पुत्र छोटू मिस्त्री निवासी नूरिया ...