कुशीनगर, फरवरी 4 -- मल्लूडीह, हिन्दुस्तान संवाद। कसया के वार्ड सिद्धार्थनगर मल्लूडीह में सोमवार की रात में धनहा टोले के प्राथमिक विद्यालय के समीप स्थापित होलिका को मनबढ़ों ने उखाड़ कर फेंक दिया। इस दौरान विद्यालय परिसर में लगे पौधे व ट्री गार्ड भी उखाड़ कर फेंक दिया है। प्रधानध्यापिका सविता शर्मा ने इसकी लिखित सूचना कसया पुलिस को दी है। सविता शर्मा ने पुलिस को दिए तहरीर में कहा है कि मंगलवार की सुबह जब विद्यालय पहुंची, तो देखा कि कमरे के सामने स्थापित विकलांग रैम्प, ट्री गार्ड व उसमें लगे पौधों को उखाड़कर सड़क पर फेंक दिया गया है। इस दौरान विद्यालय के पास स्थित होलिका भी उखाड़कर फेंक दिया गया है। विद्यालय कर्मियों ने इसकी सूचना सभाषद प्रतिनिधि सहित अन्य लोगों को दिया। थाना प्रभारी अभिनव मिश्र ने बताया कि सूचना मिली है, जांच की जा रही है।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.