देवरिया, अप्रैल 26 -- नवलपुर, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के रहमत नगर गांव में बढ़ते आपसी विवाद और मनबढ़ युवकों की गतिविधियों से परेशान पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए दोनों पक्षों के करीब एक दर्जन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी है और आरोपितों की तलाश जारी है।जानकारी के अनुसार, बीते एक माह के भीतर गांव में दो बार गंभीर विवाद हो चुका है। इन घटनाओं में तीन महिलाओं समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं। किसी का सिर फट गया तो किसी की उंगली फ्रैक्चर हो गई। पहले हुए विवाद में पुलिस ने एक पक्ष की एक महिला का शांति भंग में चालान भी किया था, लेकिन इसके बावजूद तनाव कम नहीं हुआ।गुरुवार सुबह एक बार फिर दोनों पक्ष गोलबंद होकर आमने-सामने आ गए और जमकर मारपीट हुई। स्थिति बिगड़ते देख पुलिस ने शनिवार क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.