मनबढ़ों की पिटाई से घायल युवक की मौत
जौनपुर, अगस्त 10 -- सिकरारा, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के गनापुर गांव में तीन दिन पहले मनबढ़ों की पिटाई से गंभीर रूप से घायल युवक की शनिवार की रात जिला अस्पताल में मौत हो गई। हालत बिगड़ने पर चिकित्सक उसे बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर करने की तैयारी कर रहे थे, तभी उसने दम तोड़ दिया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने दो आरोपितों के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। गांव निवासी हंसराज उर्फ सोनू प्रजापति ने तहरीर में बताया कि उनका छोटा बेटा 20 वर्षीय अर्जुन गुरुवार दोपहर करीब ढाई बजे दोस्त लवकुश सरोज और रतन सरोज के साथ बाइक से घर लौट रहा था। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: मनबढ़ों की पिटाई से घायल युवक की मौत पांडेयपुर गांव के पास पुरानी रंजिश को लेकर विनय कुमार यादव और सतीश यादव ने उसे रोक लिया और लाठी-डंडे से पिटाई कर दी। सिर, गर्दन समेत शर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.