मधुबनी, मार्च 14 -- बाबूबरही, निज संवाददाता। लदनियां थाना क्षेत्र अंतर्गत धनजैया ठाड़ी गांव में बीती रात दुल्हा को मनपसंद बाइक नहीं मिलने पर शादी समारोह में जमकर बवाल हो गया। बाबूबरही थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर गांव से बारात आई थी। दूल्हा पक्ष के लोगों ने बाइक को लेकर नाराजगी जताई। इस पर दुल्हन पक्ष के लोग भड़क उठे और लाठी डंडे से बारातियों की जमकर पिटाई कर दी। देखते ही देखते स्थिति इस कदर बिगड़ी कि माहौल गरमाते हुए देख कई बाराती मौके से ही भाग खड़े हुए। हंगामे के बीच दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हे को अपने पास ही रोक लिया। घटना के बाद दोनों पक्षों में तनाव बना हुआ है। मामले की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोगों ने हस्तक्षेप कर स्थिति को शांत कराने का प्रयास किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.