रांची, अप्रैल 15 -- रांची, संवाददाता। मनन विद्या मनरखन महतो स्कूल के विद्यार्थियों ने दसवीं की परीक्षा में उत्कृष्ट सफलता प्राप्त की है। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिसमें कुल 219 विद्यार्थी शामिल हुए थे। समीर कुमार और आकाश कुमार 96.6% अंकों के साथ संयुक्त रूप से विद्यालय के टॉपर बने। प्रकृत सातुआ और अन्वेशा मनोज ने 95.8% अंकों के साथ द्वितीय तथा अदिति प्रिया ने 95.6% अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के चेयरमैन मनरखन महतो और प्राचार्या रेखा नायडू ने इस सफलता को सामूहिक प्रयासों का प्रतिफल बताया। उन्होंने सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों को बधाई देते हुए छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उन्हें निरंतर बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- मानस स्थली रेजिडेंशियल से यशराज सिंह ने किया टॉप य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.