रांची, मई 20 -- रांची। मनन विद्या मनरखन महतो स्कूल के खिलाड़ियों ने रायपुर में आयोजित जूनियर वुडबॉल चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया। जयंत उरांव, अंकित कुमार, परिधि उरांव और आराध्या सिंह ने प्रतियोगिता में पदक जीते। विद्यालय से कुल 9 खिलाड़ियों में प्रतियोगिता में भाग लिया। स्कूल के चेयरमैन मनरखन महतो, उर्मिला देवी, ट्रस्टी वीरेन्द्रनाथ ओहदार, खुशबू सिंह, कृति काजल, डायरेक्टर मनोज महतो, प्राचार्या रेखा नायडू, प्रबंधक मुकेश कुमार ने पदक विजेताओं को बधाई दी। यह भी पढ़ें- वुडबॉल में आफिया और सलोनी को रजत पदक यह भी पढ़ें- राज्य स्तरीय पेंटाथलॉन में खिलाड़ियों का जलवा 3 का नेशनल के लिए चयन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...