लखीसराय, फरवरी 7 -- चानन, निज संवाददाता। चानन थाना क्षेत्र के मननपुर बस्ती स्थित तालाब के निकट 11 फरवरी को शिव पार्वती मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा की जाएगी। इस दौरान भव्य कलशयात्रा निकाली जायेगी। समाजसेवी बीरेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व 11 फरवरी की सुबह भव्य कलश शोभायात्रा निकाली जायेगी। वहीं संध्या 04 बजे से 07 बजे तक विद्वान कथावाचक रविशंकरजी महाराज द्वारा सात दिनों तक श्री कृष्ण अवतार की चर्चा की जायेगी। कलशयात्रा में कई बड़े नेता शामिल हो सकते हैं। 15 फरवरी महाशिवरात्रि को शिव पार्वती विवाह उत्सव कार्यक्रम किया जाना है। कार्यक्रम की सफलता को लेकर तैयारी अंतिम चरण में है। मंदिर को रंग रोगन कर फाइनल टच दिया जा रहा है। ग्रामीणों के सहयोग से शिवालय का निर्माण कराया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.