मननपुर-जमुई के बीच ओवरहेड तार में खराबी से रेल परिचालन प्रभावित
जमुई, जुलाई 1 -- बरहट। निज संवाददाता जमुई-किउल- रेलखंड के मननपुर और जमुई स्टेशन के बीच मंगलवार को ओवरहेड तार में तकनीकी खराबी आने से रेल परिचालन प्रभावित हुआ। जिस कारण वंदे भारत सहित हावड़ा-दानापुर सुपर फास्ट एक्सप्रेस ट्रेनें निर्धारित समय से विलंब से चलीं। इस कारण यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
प्रभावित ट्रेनें जमुई स्टेशन पर निर्धारित समय के अनुसार पटना-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह 9:50 बजे पहुंचने वाली थी, लेकिन यह लगभग डेढ़ घंटे की देरी से सुबह 11:24 बजे पहुंची। इसी तरह बक्सर-टाटानगर सुपरफास्ट एक्सप्रेस का निर्धारित समय सुबह 9:25 बजे था, जो करीब दो घंटे विलंब से सुबह 11:30 बजे जमुई स्टेशन पहुंची। रेलवे सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भलुई-जमुई के बीच डाउन रेलखंड पर ओवरहेड तार में तकनीकी खराबी के कारण वंदे भारत एक्सप्रे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.