मनदीप भंडारी के हाथ सीबीएसई की कमान, केंद्र ने की नए अध्यक्ष की नियुक्ति
नई दिल्ली, सितम्बर 25 -- देश के सबसे बड़े स्कूली शिक्षा बोर्ड सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी सीबीएसई को आखिरकार शुक्रवार को नया चेयरमैन मिल गया। भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के वरिष्ठ अधिकारी मनदीप भंडारी को बोर्ड की कमान सौंपी गई है। यह नियुक्ति ऐसे वक्त पर हुई है जब सीबीएसई बीते करीब चार महीनों से अपने नए ऑन-स्क्रीन मार्किंग (ओएसएम) सिस्टम को लेकर भारी विवादों में घिरा हुआ था। छात्रों की शिकायतें, डिजिटल मूल्यांकन प्रक्रिया पर उठते सवाल और खरीद व सुरक्षा व्यवस्था की जांच के बीच बोर्ड की साख पर लगातार सवालिया निशान लगते रहे। ऐसे माहौल में भंडारी का चेयरमैन बनना बोर्ड के लिए एक नई शुरुआत माना जा रहा है।सरकारी आदेश में क्या कहा गया कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय की ओर से जारी सरकारी आदेश के मुताबिक, 2001 बैच के AGMUT कैडर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.