मनचाही ब्रांच न मिलने पर 304 ने छोड़ी सीट, 52 रिजेक्ट
वाराणसी, अगस्त 9 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। बीएचयू में पीजी प्रवेश प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। मुख्य परिसर और संबद्ध महाविद्यालयों में प्रवेश के अंतिम चरण में भी कुल 356 सीटें खाली छूट गई हैं। इनमें 52 अभ्यर्थियों के आवेदन अधूरे या त्रुटिपूर्ण प्रमाण पत्रों के चलते निरस्त किए गए तो मनचाही ब्रांच न मिलने पर 304 ने प्रवेश नहीं लिया। 13 संकायों में लगभग 150 पीजी पाठ्यक्रमों की प्रवेश प्रक्रिया को बीएचयू ने इस साल सामान्य और प्रैक्टिकल वाले पाठ्यक्रमों में वर्गीकृत कर चलाया। 123 सामान्य पाठ्यक्रमों में कुल चार सामान्य प्रवेश राउंड हुए, जबकि प्रैक्टिकल वाले 27 पाठ्यक्रमों में दो राउंड चलाए गए। इसके बाद दो स्पॉट राउंड और अंत में एक मॉपअप राउंड भी चलाया गया। 28 जुलाई तक सभी अभ्यर्थियों की विभागों में रिपोर्टिंग भी पूरी करा ली गई और 30 जुलाई से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.