बरेली, जून 9 -- जिला विकास अधिकारी (डीडीओ) के कार्यालय में स्टेनो महावीर प्रसाद को मनचाही तैनाती दिलाने के बदले वसूली करने समेत अन्य गम्भीर आरोपों के चलते पद से हटा दिया गया। आरोप है कि स्टेनो पंचायत सचिवों को मनचाही ग्राम पंचायतों में तैनाती कराने के नाम पर उगाही कर रहा था। सीडीओ के संज्ञान में मामला आने पर उनके निर्देश पर कार्रवाई की गई है। स्टेनो महावीर का नाम पहले भी कई विवादों में सामने आ चुका है। ब्लॉक रिसोर्स पर्सन (बीआरपी) की तैनाती और एक ही ब्लॉक में दो भाइयों की नियुक्ति को लेकर भी उस पर सवाल उठे थे। हालिया आरोपों के बाद डीडीओ दिनेश यादव ने उन्हें स्टेनो के कार्य से मुक्त कर कार्यालय के अन्य कार्यों में संबद्ध कर दिया। यह भी पढ़ें- सूचना उपलब्ध न कराने पर डीपीआरओ पर 25 हजार जुर्माना उसके स्थान पर वरिष्ठ सहायक संतोष गुप्ता को स्ट...