सिद्धार्थ, सितम्बर 1 -- सिद्धार्थनगर, हिटी। आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान में मनचाही तैनाती के खेल में ग्रामीण क्षेत्र में प्रसव सेवाएं- टीकाकरण ठप शीर्षक से 31 अगस्त के अंक में प्रकाशित खबर का डीएम शिवशरणप्पा जीएन ने संज्ञान लिया है। उन्होंने स्टॉफ नर्स व एएनएम के मनचाहा तैनाती होने से ग्रामीण अंचल में ठप हुई प्रसव सेवा व टीकाकरण कार्यक्रम के संदर्भ में सीएमओ से विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। यह भी पढ़ें- मनचाहा तैनाती के खेल में ग्रामीण अंचल में प्रसव सेवाएं-टीकाकरण ठपप्रसव सेवाओं के प्रभावित होने का कारण दरअसल, जनपद में डीएम रहे डॉ. राजा गणपति आर ने स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने की दिशा में कई महत्वपूर्ण कदम उठाया था। उन्होंने ग्रामीण अंचल के पीएचसी पर स्टॉफ नर्स व उपकेंद्र पर एएनएम की तैनाती कराकर मातृत्व स्वास्थ्य कार्यक्रम को सुद्दढ़ किय...