मनचाहा तैनाती के खेल में ग्रामीण अंचल में प्रसव सेवाएं-टीकाकरण ठप
सिद्धार्थ, अगस्त 31 -- सिद्धार्थनगर। स्वास्थ्य विभाग में व्यवस्थाएं चरमराने लगी हैं। जनपद के छह अलग-अलग ब्लॉकों में तैनात चार स्टॉफ नर्स व दो एएनएम ने सीएमओ कार्यालय के जिम्मेदारों से सेटिंग कर मनचाहा तैनाती ले ली है। इससे ग्रामीण अंचल के कई केंद्रों पर प्रसव की सेवाएं व टीकाकरण कार्यक्रम ठप हो गया है। वहीं सीएमओ ने स्टॉफ नर्स व एएनएम को मूल तैनाती से हटाकर अग्रिम आदेशों तक दूसरे ब्लॉकों में संबद्धता दी है। इससे कार्यक्रम प्रभावित होना शुरू हो गया है। हालांकि इनके स्थानान्तरण का जिला स्वास्थ्य समिति से अनुमति ली गई है पर स्वास्थ्य सेवाओं के प्रभावित होने का ध्यान नहीं रखा गया है। दरअसल, स्वास्थ्य विभाग में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) अपना सर्वाधिक बजट प्रसव व जच्चा-बच्चा की देखरेख पर खर्च करता है। मातृत्व स्वास्थ्य से जुड़ा यह कार्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.