संवाददाता, अप्रैल 12 -- झांसी में राह चलती महिला से छेड़खानी करना मनचलों को महंगा पड़ गया। आक्रोशित महिला ने छेड़खानी करने वाले बाइक सवार युवकों को बीच सड़क एक के बाद एक कई थप्पड़ जड़ दिए। इसके बाद भी जब महिला का गुस्सा ठंडा नहीं हुआ तो चप्पल से धुन दिया। इस दौरान महिला का पति उसे मारपीट करने से रोकता रहा। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वहीं पुलिस ने वीडियो के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।महिला ने थप्पड़ मारे, चप्पल से धुना एक महिला शुक्रवार की शाम अपने पति के साथ मानिक चौक बाजार कर घर जा रही थी। वह जैसे ही जीवनशाह चौराहे के पास पहुंची, तभी शराब के ठेके से निकले दो बाइक सवार कुछ कहने लगे। महिला का आरोप है कि यह लोग आपत्ति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.