रुद्रपुर, अप्रैल 1 -- किच्छा। तीन युवकों ने कैफे में युवती के साथ छेड़खानी की। युवती के विरोध करने पर आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी। युवती के परिजनों ने कोतवाली में तहरीर देकर युवकों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मंगलवार सांय एक युवती अपनी दो सहेलियों के साथ एक कैफे में गयी थी। वहां तीन युवकों ने उसके साथ छेड़खानी शुरू कर की। युवती के विरोध करने पर युवक उसे जान से मारने की धमकी देने लगे। घबरा कर युवती अपनी सहेलियों के साथ टुकटुक में बैठकर घर आने लगी। इसके बावजूद मनचलों ने उसका घर तक पीछा किया और बात नहीं मानने पर अपहरण की धमकी दी। युवती ने घर पहुंच कर अपने परिजनों को घटना के बारे में बताया। जिसके बाद युवती के परिजन कोतवाली पहुंच गए। युवती के भाई ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.