चतरा, जनवरी 13 -- लावालौंग प्रतिनिधि थाना मुख्यालय में इन दिनों शराब, गांजा और सिगरेट पीने वाले मनचलों की बढ़ती गतिविधियों से आमजन खासे परेशान हैं। स्थिति यह है कि मनचलों की हिम्मत इतनी बढ़ गई है कि वे शराब और चिकन की पॉलिथिन स्कूल के बरामदे तथा मंदिरों के चबूतरों पर छोड़कर चले जा रहे हैं, जिससे सामाजिक और धार्मिक मर्यादाओं को ठेस पहुंच रही है। रविवार की रात असामाजिक तत्वों ने निर्माणाधीन श्रीराम मंदिर परिसर में शराब की बोतलें और चिकन की प्लास्टिक छोड़ दी। सोमवार की सुबह जब ग्रामीण निर्माणाधीन मंदिर के पास पहुंचे तो यह नजारा देखकर आक्रोशित हो उठे। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं न केवल धार्मिक भावनाओं को आहत करती हैं, बल्कि बच्चों और युवाओं पर भी गलत प्रभाव डाल रही हैं। इसी तरह पूर्व में मॉडल स्कूल परिसर में भी शराब व मांसाहार से जुड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.