बिहारशरीफ, मार्च 18 -- सरमेरा, निज संवाददाता। थाना परिसर में बुधवार को शांति समिति की बैठक हुई। बीडीओ रौशन भूषण ने लोगों से रामनवमी, छठ पूजा, चैती दुर्गा पूजा व रमजान आपसी भाईचारगी के साथ मनाने की अपील की है। थानाध्यक्ष काजल कुमारी ने कहा कि मनचलों पर नजर रखी जा रही है। किसी ने बदमाशी की, तो उसकी खैर नहीं। सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में सीओ समीना खातून व अन्य शामिल थीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...