प्रयागराज, मई 4 -- हनुमानगंज। सरायइनायत थानाक्षेत्र की एक किशोरी ने सोमवार को पुलिस से एक दबंग मनचले के खिलाफ बचाने की गुहार लगाई है। माता-पिता के साथ थाने पहुंची पीड़िता ने बताया कि आरोपी युवक पड़ोसी हैं। कुछ माह पहले खेत में काम करने के बहाने ले गया, जहां उसके साथ मनमानी करने की कोशिश की। पीड़िता ने आरोप लगाते हुए कहा कि आरोपी युवक स्कूल आते-जाते जबरन छेड़खानी करता है। एक मई को घर पर आकर जबरन अश्लील हरकतें की, विरोध करने पर जाति सूचक गाली देते हुए कई थप्पड़ जड़ दिए। मनचले युवक की हरकतों की वजह से पीड़िता का स्कूल छोड़ने को विवश हैं। यह भी पढ़ें- पड़ोसी पर आठ साल की बच्ची के साथ छेड़खानी का आरोप
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.