फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 18 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। फतेहगढ़ कोतवाली के जेएनवी रोड पर शनिवार की सुबह एक मनचले युवक की जमकर पिटाई की गयी। रोकने पर युवती ने भाई को बुला लिया जिस पर भाई ने भी पीटा और युवती से भी उसकी चप्पलों से पिटाई करवायी। सिर पैर पर रखवाया। इससे मुख्य रोड पर खासी हलचल मच गयी। मारपीट का वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो कोतवाली पुलिस जांच के लिए दौड़ी। अब इसमें मुकदमा दर्ज किया जायेगा। फतेहगढ़ कोतवाली के भूसामंडी मोहल्ला निवासी एक युवती शनिवार की सुबह अपने भतीजों के साथ एक कानवेंट स्कूल में बात करने के लिए जा रही थी। यह भी पढ़ें- महिला की स्कूटी रोक की अभद्रता, बनाया दबाव जब वह जेएनवी रोड पर एक विद्यालय के नजदीक पहुंची कि तभी मोहल्ले का ही एक युवक वहां पहुंच गया और बात करने के लिए दबाव बनाने लगा। इसपर युवती ने मना कर दि...