मनचले ने बीच सड़क मां बेटी पर बोला हमला, युवती घायल
मेरठ, जुलाई 8 -- कंकरखेड़ा में मनचले ने हाईवे पर मंगलवार सुबह मां-बेटी पर हमला कर दिया। आरोप पिछले कुछ दिनों से युवती पर शादी के लिए दबाव बना रहा था और इंकार करने पर हमला कर दिया। आरोपी ने डंडे से युवती के सिर पर वार किए और बीच बचाव में आई उसकी मां को भी पीटा। हत्या की धमकी देकर आरोपी मौके से निकल भागा। वहीं, मौके पर पहुंची यूपी 112 की टीम मदद करने और घायल को अस्पताल पहुंचाने की जगह तमाशबीन बनी रही। इतना ही नहीं, यूपी 112 पर तैनात महिला पुलिसकर्मियों ने जीप से बाहर निकलना तक गवारा नहीं समझा। आधे घंटे पीड़िता वहीं हाइवे पर रोती रही और बाद में थाना पुलिस ने मदद की। डाबका गांव निवासी महिला और उनकी बेटी हाइवे पर ही एक कांप्लेक्स में काम करती है। युवती से शादी करने के लिए परीक्षितगढ़ निवासी युवक रिंकू दबाव बना रहा था। रिंकू आए दिन युवती को मैस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.