मनचले के आतंक से विवाहिता का जीना दूभर
कौशाम्बी, मई 19 -- सरायअकिल थाना क्षेत्र की एक विवाहिता का मनचले युवक ने जीना मुहाल कर दिया है। वह आए दिन छेड़खानी करता है। विरोध पर पिटाई भी कर चुका है। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पीड़िता के मुताबिक, उसके पति, सास-ससुर सभी दिव्यांग हैं। आरोपी ननभइया इसी बात का फायदा उठा रहा है। वह अक्सर छेड़खानी करता है और अपशब्दों का प्रयोग करता है। 15 मई की सुबह पीड़ित महिला घर के बाहर मवेशियों को चारा दे रही थी। तब भी आरोपी ने छेड़खानी की। विरोध करने पर अपने पिता के सामने ही बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी। यह भी पढ़ें- किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश, विरोध पर कुनबे को पीटा चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर किसी तरह उनकी जान बचाई। इस संबंध में डीएसपी चायल अभिषेक सिंह का कहना है कि मुकदमे में लगाए गए आरोपों की जांच ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.