प्रमुख संवाददाता, मई 8 -- मेरठ की रेलवे रोड के जैननगर महावीर कॉलोनी में रिटायर्ड कर्नल की बेटी से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की गिरफ्त में आते ही आरोपी कान पकड़कर बोला कि साहब माफ कर दो। कहा कि ऐसी गलती कभी नहीं होगी और दोबारा किसी से छेड़छाड़ नहीं करूंगा। रेलवे रोड क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी महिला सेना (टेरिटोरियल आर्मी) में कर्नल से रिटायर्ड हैं। इनके पति एक कॉलेज में प्रशासनिक भवन में काम करते है। इनकी 14 साल की बेटी 23 अप्रैल को रात के समय ट्यूशन पढ़कर घर जा रही थी। इसी दौरान एक स्कूटी सवार मनचले ने छात्रा को रोक लिया और छेड़छाड़ की। इस दौरान छात्रा ने विरोध किया और मनचले को थप्पड़ मारे। इस मामले में छात्रा के परिजनों ने रेलवे रोड पुलिस को सूचना दी। इसके बाद सीसीटीवी की जांच की गई तो वारदात का सीस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.