शामली, अप्रैल 21 -- शामली। जनपद में महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा मिशन शक्ति अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन मनचले तब भी बाज नहीं आ रहे है। एक ऐसा ही मामला गढ़ीपुख्ता थानाक्षेत्र के गांव गढ़ी अब्दुला का बताया जा रहा है। दिन दहाड़े एक युवती से मनचला छेड़छाड़ कर रहा है। युवती ने इसका विरोध किया तो उसके साथ जमकर मारपीट भी की है। उक्त पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। घटना तीन दिन पहले की बतायी जा रही है। सीसीटीवी की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो हड़ कंप मच गया। पुलिस ने एक समाजसेवी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- मनचले युवक ने सरेबाजार की युवती से छेड़खानी और मारपीट, वीडियों वायरल थाना गढीपुख्ता क्षेत्र के गांव गढी अब्दुल्ला में एक मनचले युवक का सरे बाजार युवती के साथ छेडखानी करने का वीड...