नई दिल्ली, फरवरी 27 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता भारतीय युवा कांग्रेस द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता में कांग्रेस नेताओं इमरान प्रतापगढ़ी ओर दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने दिल्ली पुलिस की ओर से दर्ज एफआईआर को मनगढ़ंत और राजनीति से प्रेरित बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि यह कार्रवाई लोकतांत्रिक असहमति को दबाने और भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता से जुड़े मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने का प्रयास है। युवा कांग्रेस द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि देशद्रोही नारेबाजी के आरोप पूरी तरह झूठे और मानहानिकारक हैं। उनके अनुसार उपलब्ध वीडियो साक्ष्य में कार्यकर्ता केवल पीएम कंप्रोमाइज्ड हैं का नारा लगाते दिख रहे हैं, जो संवैधानिक अधिकारों के दायरे में आने वाली राजनीतिक अभिव्यक्ति है। उन्होंने दिल्ली पुलिस को आरोपों के समर्थन में ठोस सबूत पेश करने की चुनौती दी। दीप...