लखनऊ, जनवरी 31 -- लखनऊ, संवाददाता। डालीगंज के प्राचीन मनकामेश्वर मठ मंदिर में भक्तों को अब फूलों से बनी भस्म मिलेगी। मनकामेश्वर मंदिर की महंत देव्या गिरि ने बताया कि इस प्राचीन शिवालय ने राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान (एनबीआरआई) के तकनीकी सहयेाग से मशीन की स्थापना मनकामेश्वर उपवन घाट पर की है। मंदिर में भक्तों की ओर से भगवान को चढ़ाए जाने वाले पुष्प को एकत्र करके बाद उसे सुखाकर मशीन के जरिए पुष्प भस्म बनाने का काम शुरू किया गया है। महंत देव्या गिरि ने दावा किया है कि यह देश का पहला ऐसा मंदिर है, जहां भगवान को अर्पित पुष्पों से वैज्ञानिक पद्धति से भस्म बनाना शुरू किया गया है। पुष्प भस्म बनाने वाली मशीन और बिक्री केंद्र का उद्घाटन महंत देव्या गिरि और वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) की महानिदेशक डॉ. एन. कलाइ सेल्वी ने वै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.