मनकामेश्वर मंदिर के पास से अवैध निर्माण हटाया
आगरा, जून 4 -- मनकामेश्वर मंदिर के निकट सार्वजनिक स्थल पर अतिक्रमण कर दुकान का विस्तार करने और पक्का निर्माण कर शटर लगाने के प्रयास पर नगर निगम ने सख्ती दिखाई। प्रवर्तन दल ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य तत्काल रुकवा दिया और दुकानदार पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया। नगर निगम अधिकारियों के अनुसार प्रसाद विक्रेता अनुज कुमार शर्मा सार्वजनिक स्थल पर पक्का निर्माण कर दुकान आगे बढ़ाने का प्रयास कर रहे थे। सूचना मिलने पर टीम ने निरीक्षण किया और निर्माण को नियमों के विरुद्ध पाया। नगर निगम ने निर्माण कार्य बंद कराते हुए 24 घंटे के भीतर स्थल को पूर्व स्थिति में लाने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि निर्धारित समय में अतिक्रमण नहीं हटाने पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी और उसका खर्च भी संबंधित व्यक्ति से वसूला जाएगा।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.