गोंडा, जून 22 -- मनकापुर। राज घराने में दशको भंडारी रहे सत्यराम शुक्ल (100) निवासी मछलीगांव नानकार के मजरा हलईडीह का रविवार देर शाम निधन हो गया। विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह के पिता स्वर्गीय राजा आनंद सिंह के जमाने में राज परिवार में भोजन बनाने और रसोइया का सारा काम सत्यराम शुक्ल उर्फ भंडारी देखते थे। बुजुर्ग होने पर राज परिवार की ओर से उनको भूमि भी दी गई थी। उनके परिवार के ज्यादातर सदस्य पंजाब में रह कर अपना बिजनेस करते हैं। इनके निधन पर क्षेत्र में शोक की लहर दौड पडी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...