गोंडा, फरवरी 28 -- गोंडा, संवाददाता। जिले के मनकापुर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के करौदी गांव निवासी 19 वर्षीय रंजीत का शव खेत में लटका हुआ मिला। सुबह जब परिजनों और ग्रामीणों को इस घटना की जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। परिवार के लोग रो-रोकर बेहाल हो गए। ग्रामीणों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई। घटना की सूचना ग्राम प्रधान द्वारा मनकापुर कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, ताकि मृत्यु के वास्तविक कारणों क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.