गंगापार, मार्च 18 -- इलाके के मनकवार गांव के सामने प्रयागराज मुंबई हावड़ा रेलवे मार्ग पर रेलवे अंडर पास का काम शुरू होने से ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई हैं। इलाके के प्रयागराज मुंबई हावड़ा रेलवे मार्ग स्थित रेलवे किनारे बसा  मनकवार गांव रेलवे लाइन बनने के बाद दो खंडों में हो गया था । जिससे ग्रामीणों को गांव में जाने के लिए जान जोखिम में डालकर रेलवे लाइन पार करने की मजबूरी बनी थी। कई बार रेलवे पार करते समय लोगों की जाने भी जा चुकी थी । खास कर स्कूली छात्रों को आने जाने में बड़ी समस्या थी । साथ ही लोगों को चारपहिया वाहनों को घूरपुर के रास्ते लगभग पांच किलोमीटर का चक्कर काटकर आना जाना पड़ता है।प्रयागराज-मुंबई-हावड़ा रेल मार्ग पर मनकवार गांव के सामने एलएचएस 427 अंडरपास का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इससे आसपास के कई गांवों के लोगों को...