बरेली, अप्रैल 22 -- राहगीर द्वारा फेंकी जलती बीड़ी से मनकरा के जंगल में गेंहू की कंबाइन से कटी फसल वाले खेतों में आग लग गई। आग से लगभग एक हजार बीघा खेतों में गेंहू की भूसा बनाने को छोड़ी नरई, भूसे के ढेर एवं लिप्टस के पेड़ चल गए। फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से फायर बिग्रेड जवानों ने आग बुझाई। मनकरा गांव में रामपुर बार्डर के गांव करपिया के नजदीक राहगीर द्वारा फेंकी बीड़ी से गेंहू के खेत में आग लग गई। खेतों में खड़ी गेंहू की फसल किसान कंबाइन से कटवा चुके हैं। खेतों में बची गेंहू की नरई से किसान पशुओं को खिलाने को भूसा बनाने की तैयारी कर रहे थे। यह भी पढ़ें- आग लगने से किसान की छह बीघा गेहूं फसल जलकर राख तेज हवा में आग एक खेत से दूसरे खेत में फैलने लगी। खेतों से आग की लपटें उठती देखकर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रा...